पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस मिला लेकिन खाते में नहीं आई सब्सिडी

एसएमएस मिला लेकिन खाते में नहीं आई सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
आधार कार्ड लिंक्ड होने के बावजूद शहर के करीब 5 हजार से ज्यादा घरेलू रसोई गैस कनेक्शनधारियों के खाते में सब्सिडी जमा नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। बैंकों से आधार कार्ड लिंक्ड कराने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर थी। अधिकांश लोगों ने यह काम पूरा कर लिया। लेकिन आधार लिंक्ड कराने से पहले रुपए चुकाकर जो सिलेंडर खरीदा था उसकी सब्सिडी अब तक अटकी हुई है। लोगों को सब्सिडी जमा होने के एसएमएस तो मिल रहे हैं। लेकिन बैंक में संपर्क करने पर खाते में राशि जमा नहीं होना बताया जा रहा है। बैंक अफसरों का कहना है भारत सरकार के नेशनल पेमेंट कार्पोरेशन इंडिया ((एनपीसीआई)) पोर्टल पर लोग पेमेंट की स्थिति चेक कर सकते हैं। यह पोर्टल अंग्रेजी में होने से भी लोग परेशान हो रहे हैं।
ट्रांसपेरेंसी पोर्टल में बता
रहा नॉन वेलिड आधार
सिंधीपुरा निवासी रतिलाल मोदी ने बताया सितंबर 2013 से अब तक खाते में सब्सिडी जमा नहीं हुई है। बैंक से बताया गया आधार कार्ड के कारण सब्सिडी रुकी है। जबकि आधार कार्ड काफी पहले लिंक्ड करा लिया है। लीड बैंक प्रबंधक से संपर्क किया गया। टोल फ्री नंबर 18002333555 पर भी मैसेज किया। इकबाल
चौक स्थित एचपी गैस एजेंसी में भी संपर्क किया। ट्रांसपेरेंसी पोर्टल में चेक करने पर वहां नॉन वेलिड आधार बताया जा रहा है। गैस कंपनी का रवैया भी ठीक नहीं है।




यह दस्तावेज लगाएं

सिलेंडर डिलेवरी वाउचर, 100 रुपए का पोस्टल आर्डर, बैंक पासबुक, कनेक्शन के दौरान लिया गया वाउचर।

इन्हें बनाएं पार्टी

संचालक गैस एजेंसी और उसका मुंबई स्थित मुख्यालय, संबंधित बैंक, शासन के खिलाफ औपचारिक रूप से कलेक्टर।

उपभोक्ता फोरम में

लगा सकते हैं केस

सब्सिडी जमा नहीं करना सेवा में कमी की श्रेणी में आता है। इसे लेकर लोग उपभोक्ता फोरम में कंपनी, बैंक और राशि का भुगतान नहीं करने वाली संस्था के खिलाफ केस लगा सकते हैं।

ऐसे जाएं फोरम में

ञ्चअपनी शिकायत अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम के नाम से सादे कागज पर लिखें।

ञ्चमहीने में दो दिन लालबाग में लगने वाली उपभोक्ता फोरम के दौरान केस लगा सकते हैं।



यह परेशानी

ञ्चगैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को सही जानकारी नहीं दी जा रही।

ञ्चआधार कार्ड लिंक्ड होने के बाद भी सब्सिडी नहीं मिल रही।

ञ्चबैंक अफसर लोगों को एपीसीआई का हवाला देकर लौटा रहे हैं।

परेशानी से बचाव

ञ्चअपना आधार लिंक्ड नहीं होने पर बैंक के आला अफसरों से बात करें।

ञ्चनेशनल पेमेंट कार्पोरेशन इंडिया((एपीसीआई)) पोर्टल पर अपने कंज्यूमर नंबर डालकर पेमेंट की स्थिति पता करें।



1380 रुपए देकर लिया था सिलेंडर

ञ्चएचपी गैस एजेंसी इकबाल चौक में शिकायत लेकर आए डोईफोडिय़ा के भीमा काले ने बताया मेरा कंज्यूमर नंबर 521734 है। दो महीने पहले सिलेंडर बुक कराया था। आधार लिंक्ड नहीं होने पर 1380 रुपए देकर सिलेंडर लिया। लेकिन सब्सिडी आज तक खाते में नहीं आई।

ञ्चराजपुरा के आसिफ खान ने बताया मेरा कंज्यूमर नंबर 5283391 है। 1370 रुपए देकर सिलेंडर लिया। सब्सिडी आज तक नहीं आई। रविंद्र शशांक ने बताया आधार कार्ड लाकर देने के बाद भी इसे लिंक्ड कराने में परेशानी आ रही है।

ञ्चअब्दुल वहीद ने बताया खाता लिंक्ड कराने के बाद एसएमएस आया लेकिन बैंक जाकर चेक किया गया तो पता चला सब्सिडी खाते में जमा नहीं हुई।

डीलर के यहां लोग हो रहे परेशान



फोरम में लगाएं सेवा में कमी का वाद

॥सब्सिडी नहीं देना सेवा में कमी की श्रेणी में आएगा। इसे लेकर उपभोक्ता फोरम में वाद लगाया जा सकता है। सारे दस्तावेजों की छायाप्रति और सादे कागज पर आवेदन दें। ø

बसंत कलम, अधीक्षक उपभोक्ता फोरम खंडवा

पोर्टल में चेक करें अपने पेमेंट की स्थिति

॥एपीसीआई के माध्यम से उपभोक्ताओं के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है। लोग पोर्टल पर अपने नाम ढूंढ़कर जमा राशि का पता लगा सकते हैं।ø

श्याम सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया, बुरहानपुर

बैंक से आधार कार्ड लिंक्ड होने के बाद भी राशि नहीं आने से परेशान हो रहे लोग, जेब से 1370 रुपए जमा कर अधिकार कार्ड कराए थे लिंक्ड