पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गूंजे ताप्ती मैया के जयकारे((27बीएचआर11))

गूंजे ताप्ती मैया के जयकारे((27बीएचआर11))

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राम झरोखा मंदिर पहुंची मां ताप्ती की यात्रा
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
ताप्ती नदी के शुद्धिकरण के लिए मुलताई से निकला भक्तों का जत्था सोमवार सुबह बुरहानपुर पहुंचा। नागझिरी के राम झरोखा मंदिर सनातन धर्म प्रचार समिति, ताप्ती महोत्सव समिति ने यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। ताप्ती मैया के जयघोष से मंदिर सहित ताप्ती का नागझिरी घाट गूंज उठा। करीब 200 किमी की दूरी तय कर 100 भक्तों का जत्था भगवा ध्वज लिए ताप्ती किनारे चलता हुआ सोमवार सुबह 10 बजे बुरहानपुर पहुंचा। 108 नर्मदानंदगिरीजी महाराज, महंत स्वामी उमेश मुनिजी, पंडित शिरीष शुक्लजी, पंडित अविनाथ कुलकर्णी, पंडित लोकेशजी शुक्ल, प्रकाश मुनिजी, स्वामी वासुदेवानंदजी, महंत पुरणदासजी, महेश खंडेलवाल, हरिओम अग्रवाल, महावीरप्रसाद बांदील सहित अन्य श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
नर्मदा की कथा-व्यथा पर दिखाई फिल्म
शाम 5 बजे शिकारपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में यात्रियों ने नर्मदा की कथा और व्यथा पर फिल्म देखी। गायत्री परिवार ने प्रोजेक्टर पर फिल्म प्रदर्शन किया। नदी में पॉलिथीन और साबुन का उपयोग नहीं करने, घर का निर्माल्य, फूल नदी में नहीं फेंकने का सभी ने संकल्प लिया। सभी ने इस अभियान को गांव-गांव में फैलाने का संदेश दिया।