नवनियुक्तअध्यक्ष ने लहराया ध्वज
बुरहानपुर ताप्ती मिल में राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष ठा. सुरेंद्रसिंह ने ध्वजारोहण किया। संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ यादव, महामंत्री डॉ. अनिल मिसाल, सचिव सतीश व्यौहार सहित अन्य को विभिन्न पदों पर मनोनीत किया गया। नागझिरी शासकीय प्राथमिक हिंदी स्कूल में मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष मुकेश देवड़ा ने झंडा वंदन किया। प्रभारी प्राचार्य संगीता कोठीवाला, दामोदर तोदी, रविंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। संचालन मुकेश चौहान, किसनसिंह सिसोदिया ने किया। इंद्रा जैन और इंद्रा खतवासे के निर्देशन में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। संस्थापक डॉ. सुरेंद्र जैन ने संविधान और उसका महत्व बताया। संचालन संगीता सोनवणे, कविता रायपुरे ने किया। गुजराती समाज मार्केट स्थित गांधी वाचनालय में गणतंत्र दिवस पर काव्य गोष्ठी हुई। आरके चौधरी ने ‘मां शारदे तुम्हें शत शत नमन’ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रोफेसर बाबालाल नवग्रहे, डॉ. वीरेंद्र निर्झर, डॉ. सुरेंद्र जैन, युवराज मिस्त्री, वैद्य सुभाष माने, रामदास मेहता ने रचनाएं पढ़ीं।