फहराया तिरंगा, बांटे उपहार
बुरहानपुर - झिरी स्थित नवलसिंह सहकारी शकर कारखाने में मुख्य अतिथि किसान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सेवकराम पटेल ((कोंडावत)) ने ध्वजारोहण किया। कारखाने की इकाई ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। इस दौरान बच्चों को उपहार भेंट किए गए। कारखाना संचालक ठा. वीरेंद्रसिंह, अध्यक्ष किशोरीदेवी ठाकुर, प्रबंध संचालक सीएस डावर, उपाध्यक्ष प्रकाश दीना महाजन मौजूद थे।
फोटोग्राफर एकता संगठन ने मरीजों को फल-बिस्किट बांट कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान नयन कापडिय़ा, सतीश एरंडोलवाला, राजेश मुंशी, किशोर नागर, विनोद कामरानी, विनय सूर्यवंशी, अमर चौहान मौजूद थे।
निगमायुक्त ने फहराया ध्वज
लालबाग सागर टावर के पास निगमाध्यक्ष गौरी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे गए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक किरण जोगदंड सहित अन्य अफसर-कर्मी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस पर मरीजों को बांटे फल-बिस्किट
निगम में महापौर ने किया ध्वजारोहण
बुरहानपुर - प्रगति नगर स्थित निगम परिसर में महापौर माधुरी पटेल ने ध्वज फहराया। बैंड की धुन पर राष्ट्रीय गीत के बाद रंगबिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। इस दौरान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर-कर्मी मौजूद थे।