- Hindi News
- स्वागत लक्ष्मी : महिला सशक्तिकरण विभाग ने 24 जनवरी से प्रदेशभर में लागू की नई योजना, कलेक्टर बनाएंग
स्वागत लक्ष्मी : महिला सशक्तिकरण विभाग ने 24 जनवरी से प्रदेशभर में लागू की नई योजना, कलेक्टर बनाएंगे मासिक और वार्षिक कार्ययोजना
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
महिला एवं बाल विकास के महिला सशक्तिकरण विभाग ने 24 जनवरी से प्रदेश भर में स्वागत लक्ष्मी योजना शुरू की है। इसके तहत अब अस्पताल में बेटी का जन्म होते ही स्वागत होगा। गांव और शहर के किसी भी वार्ड में बेटी के जन्म लेने पर उनकी माताओं का सम्मान किया जाएगा। मिठाई बांटी जाएगी। गांव में ग्राम पंचायत एवं वार्ड में सदस्य बालिका के जन्म पर उनके घर पहुंचकर स्वागत करेंगे।
महिलाओं की स्थिति में बेहतर सुधार करने, कुप्रथाएं मिटाने, बाल विवाह, दहेज प्रताडऩा, दुष्कर्म, हत्या और भू्रण हत्या जैसे कृत्यों को रोकने, समाज का नजरिया बदलने के लिए इस योजना को लागू किया गया है। जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति बनेगी। इसमें सरकारी अफसर-कर्मी और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
योजना के तहत किसी पंचायत में ग्राम सभा होनी है तो वहां गांव की सबसे बुजुर्ग महिला, उसी माह जन्मी बालिका या गांव की मेधावी छात्रा का स्वागत करने के बाद ही ग्राम सभा शुरू होगी। गांव की अग्रणी महिला का स्वागत भी किया जाएगा।
बदलेंगे लोगों का व्यवहार
॥महिलाओं के साथ होने वाले असामान्य व्यवहार में परिवर्तन के लिए यह योजना लागू की गई है। कुछ समय बाद इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। जनप्रतिनिधि और सरकारी अफसर योजना से जुड़कर आमजन के व्यवहार परिवर्तन का काम करेंगे।ø
अब्दुल गफ्फार खान, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, बुरहानपुर
सकारात्मक सोच का विकास होगा
॥योजना से समाज में बालिका और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच का विकास होगा। महिलाओं को समानता का अधिकार मिलेगा।ø
प्रज्ञा औरंगाबादकर, अवर सचिव, महिला एवं बाल विकास
लोगों का व्यवहार परिवर्तन के लिए यह करेंगे
ञ्च महिला एवं बाल विकास विभाग लोगों में व्यवहार परिवर्तन की दिशा में काम करेगा। स्कूल, कॉलेज में प्रशिक्षण देंगे।
ञ्च सरकारी-निजी कार्यस्थलों पर यौन शोषण ((रोक, प्रतिबंध और निवारण)) अधिनियम 2013 के कानूनी प्रावधानों पर अमल होगा।
ञ्चमाध्यमिक स्कूल में प्रार्थना के बाद सप्ताह में एक बार महिलाओं के सम्मान का जिक्र होगा।
बेटी के जन्म पर अस्पताल व गांव-वार्ड में होगा स्वागत, बंटेगी मिठाई