पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजबूती परखने 200 पुलिस जवानों को मंच पर चढ़ाया

मजबूती परखने 200 पुलिस जवानों को मंच पर चढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज शहर में होंगे। वे दोपहर 12 बजे से सुभाष स्कूल मैदान में आओ बनाएं मप्र अभियान के तहत सम्मेलन को करीब 30 मिनट संबोधित करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से करीब 40 हजार लोगों को आमंत्रण भेजा गया है। सम्मेलन में सीएम लोगों से सीधे रूबरू होंगे। सभी वर्ग के लिए अलग-अलग सेक्टर में बैठक व्यवस्था की गई है। मंगलवार शाम कलेक्टर आशुतोष अवस्थी, एसपी अविनाश शर्मा ने सुभाष स्कूल मैदान पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। मजबूती परखने के लिए 200 पुलिस जवानों को मंच पर भेजा। उतरते समय शिकारपुरा थाना टीआई अजीत तिवारी ने जैसे ही सीढ़ी पर पैर रखा इसमें लगी लकड़ी की पट्टी टूट गई। अफसरों ने इसे तुरंत बदलने को कहा। सभा के लिए करीब 15 हजार कुर्सी बुलाई गई हैं। देर रात आईजी विपिन माहेश्वरी और संभागायुक्त संजय दुबे भी बुरहानपुर पहुंचे।



4 स्थानों पर पुलिस प्वाइंट - सीएम के दौरे को लेकर शहर में भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। खंडवा रोड स्थित मंडी में पार्किंग बनाई गई है। शनवारा, बस स्टैंड, लालबाग रोड, सिंधी बस्ती तिराहे पर पुलिस प्वाइंट बनाए जाएंगे। सीएम स्टेडियम पर बने हेलीपेड से सीधे सुभाष स्कूल पहुंचेंगे।

बजट एडजस्टमेंट कर विभागों ने किया मैनेज

सीएम की सभा के दौरान कुछ विभाग प्रदर्शनी लगाएंगे। कुछ विभाग अपनी योजनाओं की झांकी प्रस्तुत करेंगे। बजट की कमी के बावजूद अधिकांश विभागों को यह काम करना पड़ा। सुभाष स्कूल मैदान पर एक ओर बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स नजर आएंगे। अधिकांश सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ रंगरोगन किया गया।



सीएम के स्वागत में पहली बार नहीं लगे होर्डिंग

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बुरहानपुर आगमन पर हमेशा शहर होर्डिंग्स से पट जाता था। लेकिन इस बार कहीं भी सीएम के साथ स्थानीय नेताओं के होर्डिंग नजर नहीं आए। सिर्फ जिला प्रशासन की ओर से जय स्तंभ के पास आओ बनाएं मप्र अभियान का होर्डिंग लगाया गया है। इसके पीछे राजनीतिक कारण भी बताया जा रहा है।

मुस्लिम बालिकाओं को इत्र लगाकर ओढ़ाएंगे चुनरी, हिंदू बालिकाओं के पूजेंगे चरण

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मुस्लिम महिलाओं के इस्तकबाल के लिए गुलाब जल छिड़का जाएगा। हिंदू महिलाओं का हल्दी-कुमकुम से स्वागत होगा। सीएम पांच मुस्लिम बालिकाओं को इत्र लगाकर चुनरी ओढ़ाएंगे। हिंदू बालिकाओं के चरण पूजेंगे। मंच से ही सीएम 40 करोड़ रुपए लागत के करीब 300 कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

ञ्च प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 48.32 लाख की लागत के 1.20 किमी लंबे बोरखेड़ा-बुरहानपुर-धारणी रोड का भूमिपूजन।

ञ्च शहरी क्षेत्र में 3.07 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रोड, आरसीसी बॉक्स टाइप कल्वरटर 1.29 करोड़ रुपए लागत के फुटपाथ, 2.30 करोड़ रुपए लागत के चौराहा सौंदर्यीकरण, 12.50 लाख रुपए लागत के महापौर परिषद हॉल का भूमिपूजन-लोकार्पण।



जवानों को मंच पर चढ़ाकर मजबूती की जांच की गई। पुलिस अफसरों के मंच की जांच करते समय लकड़ी की सीढ़ी टूट गई।

उतरने लगे तो टूट गई सीढ़ी की पट्टी

आज शहर में सीएम - सुभाष स्कूल मैदान में होगा सम्मेलन, आईजी और संभागायुक्त भी पहुंचे, 40 करोड़ के 300 से ज्यादा कामों का करेंगे भूमिपूजन-शिलान्यास