- Hindi News
- अब मनरेगा की राशि से बनेंगे पंचायत और आंगनवाड़ी भवन
अब मनरेगा की राशि से बनेंगे पंचायत और आंगनवाड़ी भवन
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना ((मनरेगा)) के तहत जॉब कार्डधारी मजदूरों से अब तक कार्य कराकर भुगतान किया जाता था। पहली बार मनरेगा के तहत भवन निमार्ण की स्वीकृति भी मिली है। अब मनरेगा की राशि से पंचायत और आंगनवाड़ी भवन भी बनाए जा सकेंगे। इसके तहत जिले में 10 पंचायत भवन बनाए जाएंगे। इसमें बुरहानपुर से सटी ग्राम पंचायत मोहम्मदपुरा भी शामिल है। जिला पंचायत की ओर से नया भवन बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया है।
महिला बाल विकास विभाग ने दिए 3.90 करोड़ रुपए
जिले में अधिकांश आंगनवाड़ी केंद्र किराये के कमरे में संचालित हो रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला पंचायत को 3.90 करोड़ रुपए दिए हैं। इसमें मनरेगा की राशि मिलाकर जिले में 43 आंगनवाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।
यह रहेगा दायरा
ञ्चपंचायत भवन मनरेगा और गौण खनिज की राशि से बनेंगे। एक भवन पर 12.85 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बुरहानपुर जनपद पंचायत और खकनार जनपद पंचायत के 5-5 भवन स्वीकृत किए गए हैं।
ञ्चमहिला एवं बाल विकास विभाग के हर आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण 7.80 लाख रुपए की लागत से होगा। शेष राशि जिला पंचायत मनरेगा के तहत खर्च करेगा। जिले में 43 आंगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत हुए हैं।
मनरेगा योजना में
हो चुका प्रावधान
॥मनरेगा योजना में पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्र भवन निर्माण का प्रावधान हो चुका है। कुछ जिलों में इसे लागू किया गया है। बुरहानपुर में पहली बार इस पर काम कर अनुमोदन करा लिया गया है।ø
सुरेश्वर सिंह, सीईओ जिला पंचायत, बुरहानपुर
> जिले में 10 नए पंचायत भवन और 43 आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे > मोहम्मदपुरा पंचायत भवन भी होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस