- Hindi News
- बस स्टैंड पहुंच एआरटीओ ने ड्राइवर कंडक्टर्स को दिया सीएम का न्योता
बस स्टैंड पहुंच एआरटीओ ने ड्राइवर-कंडक्टर्स को दिया सीएम का न्योता
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 3 फरवरी को भोपाल में बस ड्राइवर-कंडक्टर्स की महापंचायत बुलाएंगे। इससे पहले हर जिले के एआरटीओ-आरटीओ को उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए भेजा है। सभी अफसरों को 200-300 ड्राइवर-कंडक्टर महापंचायत में भिजवाने का टारगेट दिया है। मंगलवार को एआरटीओ सुनील गौड़ सीएम का न्योता लेकर बुरहानपुर बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने ड्राइवर-कंडक्टर्स से उनकी समस्याएं जानीं। दोपहर 1 बजे बस स्टैंड पहुंचे एआरटीओ श्री गौड़ ने ड्राइवर-कंडक्टर्स को सीएम की महापंचायत संबंधी जानकारी दी। ड्राइवर जितेंद्र आमोदे ने बताया बस मालिक ड्राइवर, कंडक्टर का वेतन काटते हैं। चेकिंग के नाम पर बसों को कहीं भी रोक दिया जाता है। कुछ लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन सहित अन्य समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। एआरटीओ सुनील गौड़ ने कहा ड्राइवर-कंडक्टर्स का डाटा बैस तैयार करने के लिए बैठक ली है। जो समस्याएं सामने आई हैं उन्हें महापंचायत से पहले सीएम तक पहुंचाया जाएगा।
एआरटीओ ने ड्राइवर-कंडक्टर को महापंचायत की जानकारी दी।
3 को भोपाल में होगी ड्राइवर-कंडक्टर्स की महापंचायत