पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुठे पति को मनाने जा रही थी, ट्रेन में हो गई डिलेवरी

रुठे पति को मनाने जा रही थी, ट्रेन में हो गई डिलेवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुरहानपुर - मुंबई से लड़कर यूपी के गांव गए नाराज पति को मनाने जा रही महिला को सोमवार रात 12.30 बजे चलती ट्रेन में ही डिलेवरी हो गई। उसने ट्रेन में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी शबनम पति रिजवान को मनाने उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के गांव गोंडा बस्ती जा रही थी। कुछ दिन पूर्व रिजवान उससे लड़ाई कर गांव लौट गया था। पेशे से टेलर रिजवान के पहले भी दो बच्चे हैं। सोमवार को शबनम गर्भवती हालात में 12107 मुंबई-लखनऊ एक्सप्रेस से गांव जा रही थी।
वह जनरल बोगी में सवार थी। भुसावल के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। कुछ महिला यात्रियों की मदद से ट्रेन में ही डिलेवरी कराई गई।