- Hindi News
- निगम की ८ दुकानें ५६.१८ लाख के डिपाजिट पर नीलाम
निगम की ८ दुकानें ५६.१८ लाख के डिपाजिट पर नीलाम
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
डाकवाड़ी स्थित नगर निगम की नवनिर्मित दुकानों की मंगलवार को नीलामी हुई। ८ दुकानें ५६ लाख १८ हजार रुपए के डिपाजिट पर गईं। लागत अनुसार ४-४ लाख रुपए सरकारी बोली थी। सभी दुकानें ५ से ८ लाख के डिपाजिट पर नीलाम की गई। चार दुकान सामान्य वर्ग, अन्य चार दुकान पिछड़ा वर्ग, एससी, महिला, विधवा, परित्यक्ता, शिक्षित बेरोजगार, विकलांग के लिए आरक्षित है। दुकानों का आवंटन जल्द होगा।
दुकान परिसर में सुबह ११ बजे से नीलामी शुरू हुई। यहां शहर के ५० से अधिक व्यवसायी पहुंचे। राजस्व अफसर एमएल सोलंकी ने नीलामी कराई। अलग-अलग आरक्षित वर्ग को दुकानें दी गईं। नीलामी दोपहर २ बजे तक चली। इस दौरान पार्षद अनिल भोसले, रुद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी सहित अन्य अफसर-कर्मी मौजूद थे।
राजस्व अफसर श्री सोलंकी ने बताया दुकानों की लागत २० लाख रुपए है। ७ दुकानों का किराया ७०० रुपए महीना रहेगा। एक बड़ी दुकान का किराया १ हजार रुपए महीना लिया जाएगा।
डाकवाड़ी में नगर निगम दुकानें ने नीलाम कर दी। शहरभर के व्यापारी पहुंचे।
दुकान किराए पर लेने शहर के ५० से अधिक व्यापारी पहुंचे
दुकान नंबर ६- ७ लाख १२ हजार रुपए ((महिला, विधवा, परित्यक्ता))
दुकान नंबर ७- ६ लाख ५८ हजार रुपए ((शिक्षित बेरोजगार, विकलांग))
दुकान नंबर ८- ७ लाख ४५ हजार रुपए
ये दुकानें हुईं नीलाम
दुकान नंबर १- ६ लाख ६७ हजार रुपए
दुकान नंबर २- ७ लाख २५ हजार रुपए ((पिछड़ा वर्ग))
दुकान नंबर ३- ७ लाख १६ हजार रुपए
दुकान नंबर ४- ५ लाख २९ हजार रुपए ((एससी वर्ग))
दुकान नंबर ५- ८ लाख ६६ हजार रुपए