- Hindi News
- सीएम के आश्वासन पर छह दिन बाद मंडी में नीलामी शुरू
सीएम के आश्वासन पर छह दिन बाद मंडी में नीलामी शुरू
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आश्वासन के बाद मंगलवार को छह दिन बाद रेणुका कृषि उपज मंडी में नीलामी शुरू हुई। हड़ताल के बाद व्यापारियों ने पहले दिन मंडी में किसानों से ७५० क्विंटल उपज खरीदी। छह दिन मंडी में नीलामी बंद होने से व्यापारी, हम्माल सहित मंडी को ४० लाख रुपए से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा है। तुलावटी हम्मालों ने हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। इसको लेकर हम्माल संघ पदाधिकारियों ने कलेक्टर आशुतोष अवस्थी से मुलाकात की। कलेक्टर ने हम्मालों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
अनाज, दलहन, तिलहन थोक व्यापारी संघ सचिव बलदेवदास नागर ने कहा संघ प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मिले थे। सीएम ने व्यापारियों को फिलहाल खाद्य सुरक्षा अधिनियम २००६, २०११ के दायरे से बाहर रखा है। व्यापारियों पर नियम के तहत कोई कार्रवाई नहीं होगी। सरकार ने व्यापारियों के लिए दूसरा रास्ता निकालने का आश्वासन दिया है।