- Hindi News
- श्रीराम कथा सीखती है जीवन जीना, भागवत बताती है मोक्ष का रास्ता
श्रीराम कथा सीखती है जीवन जीना, भागवत बताती है मोक्ष का रास्ता
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
मंगलवार को कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने दोपहर 1 बजे तक लोगों की समस्या सुनी। महल गुलआरा से ग्रामीण राशन दुकान संचालक के विरोध में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। बहुजन समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर अवस्थी को दुकान संचालक की शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा साहब राशन दुकान संचालक भाऊराव पाटील राशनकार्ड पर 4 लीटर केरोसिन लिख रहा है जबकि उपभोक्ताओं को तीन लीटर ही केरोसिन दिया जा रहा है। कई लोगों को तो हस्ताक्षर कराने के बाद भी केरोसिन नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के नाम आए 2200 लीटर केरोसिन में से 1200 लीटर ही बांटा जा रहा है।
बसपा सचिव महेंद्र भंडारे ने कहा राशन दुकान पर बीपीएल के 370 कार्डधारी हैं। लेकिन संचालक 641 उपभोक्ताओं के नाम का राशन उठा रहा है। यहीं नहीं अंत्योदय के 85 कार्ड पर 149 उपभोक्ताओं का राशन उठाया जा रहा है। अति गरीबी रेखा का गांव में एक भी कार्ड नहीं बना है। लेकिन संचालक 8 उपभोक्ताओं के नाम पर राशन उठा रहा है।
सालभर से नहीं
मिला ऋण
लोधीपुरा की शारदाबाई गोकुल ने कहा सालभर पहले आवेदन किया है। लेकिन आज तक इंदिरा आवास योजना के तहत ऋण नहीं मिला है। योजना के तहत 70 हजार रुपए मिलना है। लेकिन कई दिन से चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। लालबाग की वकील चाल निवासी सुधाकर बडग़ुजर ने कलेक्टर से गंदगी और अतिक्रमण को लेकर शिकायत की। उन्होंने कहा 23 दिसंबर 2013 से लगातार शिकायत कर रहा हूं। लेकिन अब तक कोई निराकरण नहीं हुआ। सुधाकर ने कहा बुधवार को सीएम शिवराजसिंह चौहान से भी शिकायत करेंगे।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
कार्ड पर चार लीटर, दे रहे तीन लीटर केरोसिन