पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापमं घोटाला पुतला दहन के दस मिनट बाद पहुंची पुलिस

व्यापमं घोटाला- पुतला दहन के दस मिनट बाद पहुंची पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
बुरहानपुर दौरे से एक दिन पहले मंगलवार को शहर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ विरोध के स्वर गूंजे। शिवकुमारसिंह चौराहे पर दोपहर १ बजे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल में हुए घोटाले पर जमकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस दौरान ‘ जाग उठा है युवा ललकार, नहीं सहेगा भ्रष्टाचार’ सहित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ नारे लगाए गए। पुतला दहन के १० मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक पुतला जल चुका था। युवक कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र महासचिव निखिल खंडेलवाल ने कहा व्यापमं घोटाला विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है। इस भ्रष्टाचार में लिप्त नेता और अफसर-कर्मचारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। इसके लिए सीबीआई से जांच कराई जाए। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यहां दीपक जोशी, मनोज गोरे, आशीष दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।