- Hindi News
- जन संवाद : रात 3 बजे रोककर पूछताछ करें तो शाबाशी दें, शिकायत क्यों करते हो एसपी
जन संवाद : रात 3 बजे रोककर पूछताछ करें तो शाबाशी दें, शिकायत क्यों करते हो -एसपी
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
रात 3 बजे कोई पुलिस जवान किसी व्यक्ति को रोककर पूछताछ करता है तो इसमें बुराई क्या है। अधिकांश लोग शिकायत करते हैं कि हमारे व्यक्ति को पुलिस ने इतनी रात को पकड़ लिया। यह गलत है। आपको तो खुश होना चाहिए कि पुलिस इतनी सजग है। रात तीन बजे किसी से पूछताछ और वेरीफाई कर छोड़ रही है। ऐसे में पुलिस को शाबाशी देना चाहिए। न की उनकी शिकायत की जाए।
मंगलवार दोपहर 1 बजे लालबाग थाने में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी अविनाश शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने आमजन से पुलिस द्वारा
किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी मांगा।
कार्यक्रम में पार्षद सहित कई गणमान्यजन मौजूद थे। जन संवाद के दौरान कुछ लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए बीट गार्ड के नंबर दीवारों पर लिखने की सलाह दी। इस पर एसपी ने कहा महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए निर्भया पेट्रोलिंग वाहन शुरू किया गया है। इसमें पांच सदस्यीय टीम काम कर रही है। उन्होंने थाने के बाहर ही खड़े निर्भया वाहन को अंदर बुलवाकर आमजन से निर्भया का परिचय कराया।