दीवार में सेंध लगाकर घुसा बदमाश
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
सिटी कोतवाली से १०० कदम दूर साड़ी बाजार में बदमाश ने मंगलवार रात राधाकिशनदास साड़ीवाला टेक्सटाइल ऑफिस को निशाना बनाया। बदमाश दीवार में छेद कर अंदर घुसा। लोहे के सरिए से अलमारी का लॉकर तोड़कर इसमें रखे ४० हजार रुपए चुरा लिए। गुरुवार सुबह ९.३० बजे हंसमुखलाल साड़ीवाला ऑफिस पहुंचे। दरवाजा खोला तो अलमारी की सभी फाइल और दस्तावेज बिखरे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसी दुकानदार सुनील सलूजा को वारदात के बारे में बताया। दोनों ने सिटी कोतवाली पुलिस को खबर की। बुधवार सुबह पुलिस ने दुकान पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।