पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली पुलिस व दुकानदार बन धोखाधड़ी करने वाले जाएंगे जेल

नकली पुलिस व दुकानदार बन धोखाधड़ी करने वाले जाएंगे जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
२५ दिन पहले नकली पुलिस और दुकानदार बनकर बदमाशों ने इकबाल चौक पर तीन लोगों से ६५०० और दो मोबाइल छीन लिए थे। चार दिन बाद ९ जनवरी को बदमाशों ने खंडवा के बांबे बाजार में भी एक युवक के साथ इसी तरह वारदात की लेकिन युवक के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। मंगलवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों को एक दिन की रिमांड पर लिया था। बुधवार पुलिस ने इंदौर निवासी अनिल भानूदास मराठा, नेपानगर के चांदनी निवासी दीपक प्रहलाद चौधरी, रवि उर्फ नवनाथ को जिला न्यायालय में पेश किया। गुरुवार को पुलिस तीनों को खंडवा जेल भेजेगी।




यह था मामला

३ जनवरी को धूलकोट के केवाडिय़ाखाली निवासी सुनील बलीराम बामनिया भाई-बहने के कपड़े खरीदने बाजार आया था। सुनील बहादरपुर रोड पर वीरचंद नरसिंह जीनिंग फैक्ट्री में बहन संगीता के साथ मजदूरी करता है। बाजार में खरीदी करने सुनील के साथ मजदूर जसवंत और कालू भी आया था। इकबाल चौक पर दो बदमाशों ने पुलिस और दुकानदार बनकर सुनील से ६५०० रुपए, एक मोबाइल के साथ कालू का मोबाइल भी जेब से निकाल लिया था। सुनील ने सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत की थी।

एक दिन के रिमांड बाद पुलिस ने अदालत में किया पेश