- Hindi News
- ञ्चबुरहानपुर में किसी ने नौकरी तो किसी ने पट्टा मांगा
ञ्चबुरहानपुर में किसी ने नौकरी तो किसी ने पट्टा मांगा
भास्कर न्यूज - बुरहानपुर
आओ मप्र बनाएं अभियान के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुभाष उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर हुए स मेलन में शिरकत की। उन्होंने कहा केंद्र सरकार मप्र से भेदभाव करती है। केंद्र और राज्य सरकार गाड़ी के दो पहिए हैं। लेकिन वे केंद्र का पहिया ही निकाल लेते हैं। मैं घसीटते हुए चलता हूं।
बावजूद इसके प्रदेश में विकास की कमी नहीं होने दी। कांग्रेस ने १० साल में देश को बर्बाद कर दिया। आप केंद्र में भाजपा को लाओ तो विकास और भी तेज गति से होगा। उन्होंने कहा प्रदेश में कोई भी नई शराब दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। शराब उद्योग भी नहीं लगने दिया जाएगा। पांच साल में गरीबों के लिए १५ लाख मकान बनाए जाएंगे। २०२० तक प्रदेश में २० हजार मेगावाट बिजली होगी।
अफसर-जनप्रतिनिधि स्थानीय कमेटी बनाकर यहां की प्राथमिकताएं तय करें। इस आधार पर ही योजनाएं बनाई जाएंगी। दोपहर १२.५५ बजे हेलीकॉप्टर से बुरहानपुर पहुंचे शिवराजसिंह चौहान ने सभा स्थल पर 40 करोड़ रुपए की लागत के करीब 300 कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने भीड़ के बीच पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां से वे सीहोर-बुधनी के लिए रवाना हुए।
केन्द्र में भाजपा को लाओ, विकास और तेज गति से होगा- शिवराज