- Hindi News
- मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना को मिली मंजूरी, अप्रैल से शुरू होगा काम
मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना को मिली मंजूरी, अप्रैल से शुरू होगा काम
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
खंडवा की नर्मदा जल योजना की तर्ज पर बुरहानपुर के लिए 98.67 करोड़ रुपए की मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना को मंजूरी मिली है। इसका अनुमोदन राज्य साधिकार समिति ने भी कर दिया है। योजना के तहत नगर निगम ग्राम बसाड़ में ताप्ती नदी पर 4.5 मीटर ऊंचा डेम बनाएगा। किनारे पर इंटेकवेल बनेगा। यहां रॉ वाटर की पम्पिंग होगी। यहीं 50 एमएलडी क्षमता का ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा। पानी की गुणवत्ता भी परखी जाएगी। योजना से अगले दो साल में शहर जल संकट के हालात से उबर जाएगा। दो-तीन के अंतराल से पानी पाने वाले वार्डों में नियमित जलप्रदाय होने लगेगा। जिले में पहली बार ताप्ती नदी के पानी का सही दोहन होगा। ताप्ती मेगा रिचार्ज योजना दो राज्यों की सहमति-असहमति के विवाद में आगे नहीं बढ़ सकी है।
शहर से पूरी तरह खत्म होगा जलसंकट
॥नई योजना को मंजूरी मिल गई है। अप्रैल से काम शुरू कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। शहर से पूरी तरह जल संकट खत्म होगा। लोगों को नियमित पानी मिलेगा। वित्तीय-प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही टैंडर जारी करेंगे।ञ्जञ्ज
-संदीप श्रीवास्तव,
आयुक्त, नगर निगम, बुरहानपुर
दो साल बाद लोग ताप्ती नदी का पी सकेंगे पानी
केंद्र की योजना को अपना न बताए भाजपा
नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जाकीर हुसैन ने कहा पेयजल संकट से जूझते नागरिकों की मांग पर केंद्र सरकार ने योजना स्वीकृत की है। इसे निगम अमल में लाएं। लेकिन नाम बदलना अनुचित है। 5 साल पहले भी शहर के लोगों ने जलसंकट के लिए इस तरह की योजना बनाने की मांग की थी।
१. शहर में जल वितरण के लिए नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
२. उतावली स्थित नगर निगम का फिल्टर प्लांट।
३. वर्तमान में कुंडी भंडारा से लालबाग क्षेत्र में पानी सप्लाय हो रहा है।
शहर में होगी 187 किमी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन
नगर निगम शहर की कई साल पुरानी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन भी बदलेगा। खंडवा की नर्मदा जल योजना की तर्ज पर ही सारा काम होगा। फिलहाल शहरी क्षेत्र की पाइप लाइन खराब स्थिति में है। इसे देखते हुए 187 किमी की नई डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जाएगी।
बसाड़ से उतावली नदी तक बिछेगी राइजिंग पाइप लाइन
नगर निगम बसाड़ से बुरहानपुर की उतावली नदी तक मेन राइजिंग पाइप लाइन बिछाएगा। उतावली नदी पर क्लियर वाटर बैलेंसिंग टैंक बनाया जाएगा। शहर में 10 नए ओवरहैड टैंक बनेंगे। इन्हें उतावली नदी के क्लियर वाटर बैलेंसिंग टैंक से आने वाले पानी से भरा जाएगा। यहां से शहर में जलप्रदाय होगा।
अभी यह है स्थिति
ञ्च उतावली स्थित फिल्टर प्लांट से शहर में जलप्रदाय होता है।
ञ्च 120 ट्यूबवेल से भी हो रहा जलप्रदाय।
ञ्च कुंडी भंडारा की कुंडी नंबर 95 से लालबाग क्षेत्र में जलप्रदाय हो रहा है।
ञ्च चिंचाला सहित शहर के कुछ वार्डों में जलसंकट की स्थिति बनती है।
योजना से यह होगा फायदा
ञ्च आने वाले दो साल में शहर से जलसंकट की स्थिति पूरी तरह खत्म होगी।
ञ्च पुरानी पाइप लाइन बदलने से निगम को भी राहत मिलेगी।
ञ्च सभी वार्डों में पानी नियमित मिल सकेगा।
आगे क्या
ञ्च अप्रैल से शुरू होगा योजना पर काम
ञ्च सीएम ने योजना को मंजूरी दी है। मप्र की साधिकार समिति ने भी अनुमोदन कर दिया।
ञ्च नगर निगम बुरहानपुर के पास इसकी प्रोसेडिंग भी आ गई है।
ञ्च अब वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति आना शेष है।
इसके बाद कार्य के टैंडर जारी होंगे।
९८.६७ करोड़ रुपए से बुझाएंगे शहर की प्यास, बसाड़ के पास ताप्ती नदी पर बनेगा 4.5 मीटर ऊंचा डेम, ताप्ती किनारे बनेगा इंटेकवेल, वाटर पम्पिंग स्टेशन, शहर में 10 ओवर हैड टैंक भी बनेंगे