पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीड...व्यसन मुक्ति का संकल्प लेकर किया बापू को याद((30बीएचआर6))

लीड...व्यसन मुक्ति का संकल्प लेकर किया बापू को याद((30बीएचआर6))

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को विद्यार्थियों सहित नागरिकों ने उन्हें नमन कर व्यसन मुक्त रहने का संकल्प लिया। पुण्यतिथि जिलेभर में शहीद स्मृति दिवस और मद्यपान निषेध दिवस के रूप में मनाई गई। स्कूल, कॉलेज सहित अन्य स्थानों पर विद्यार्थी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गुजराती समाज मार्केट स्थित गांधी भवन में नगर निगम ने कार्यक्रम कराया। महापौर माधुरी पटेल ने कहा हम सबको मिलकर बापू के सपनों को साकार करना है। बापू व्यसन के विरोधी, सादगी और स्वच्छता पसंद थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अतिथि तेजपाल भट्ट, वल्लभदास शाह, मंसूर सेवक ने सभी से अहिंसा की राह पर चलने का अनुरोध किया। सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन और महापुरुषों को नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी ने वंदे मातरम् गीत गुनगुनाया। गजेंद्र शास्त्री ने गीता पाठ, चंद्रकांत पाटीदार ने आर्य समाज, महेंद्र जैन ने जैन समाज, मंसूर सेवक ने कुरान शरीफ, मनोहर गवले ने बौद्ध धर्म की प्रार्थना की। सुबह 11 बजे सायरन बजते ही सभी ने दो मिनट मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। बापू के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए..’, ‘अल्लाह तेरो नाम ईश्वर तेरो नाम..’, ‘रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम..’ गुनगुनाए। इस दौरान समाजसेवी मंगलभाई श्राफ, निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव सहित कई अफसर-कर्मचारी और स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे।