- Hindi News
- इस बार 10 15 फीसदी तक बढेंग़े जमीनों के दाम
इस बार 10-15 फीसदी तक बढेंग़े जमीनों के दाम
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
शहरी क्षेत्र में जमीनों के दाम इस बार 10-15 फीसदी तक बढ़ेंगे। पंजीयक विभाग ने नई गाइड लाइन तैयार कर ली है। हालांकि इसे मूल रूप जिला स्तर पर मूल्यांकन समिति और बाद में केंद्रीय मूल्यांकन समिति के अनुमोदन के बाद ही दिया जाएगा। पिछले साल 2013-14 में जमीनों के दाम 10 से 30 फीसदी तक बढ़ाए गए थे। इस बार प्रशासनिक स्तर से भी दाम बढ़ाने को लेकर कोई जोर नहीं दिया जा रहा है। इससे 10 से 15 फीसदी तक रेट तय होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पंजीयक विभाग की ओर से दाम तय करने के काम में आंशिक सुधार किया जा रहा है। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक 3-4 फरवरी को प्रस्तावित है। इसमें कलेक्टर, प्रशासनिक अफसर और जनप्रतिनिधियों की राय के बाद रेट फाइनल होंगे। इसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा।
॥गाइड लाइन अभी फाइनल नहीं हुई है। इस बार रेट ज्यादा नहीं बढ़ रहे हैं। जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक के बाद ही अंतिम रेट फाइनल होंगे।ø
-बीपी परिहार, प्रभारी अधिकारी, जिला पंजीयक विभाग, बुरहानपुर
शहर में सबसे ज्यादा रेट अमरावती रोड की जमीन के हैं। पिछली गाइड लाइन में कमल प्लाजा अंकिता टॉकीज के आसपास के आवासीय भूखंड के रेट 40 हजार और व्यावसायिक के 60 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर रहे। यहां नई गाइड लाइन में 10 फीसदी का इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। रेट के मामले में दूसरे नंबर पर शनवारा से जयस्तंभ और मंडी रोड है। यहां 34000 से 50 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर के रेट हैं।
शहर में सबसे ज्यादा दाम अमरावती रोड पर
शहरी क्षेत्र में ऐसे बढेंग़े जमीन के दाम ((प्रति वर्ग मीटर में))
क्षेत्र 2013-14 13-14 14-15 में
में आवासीय व्यावसायिक नई दर प्रस्तावित
संतोष नगर 9000 12000 10 फीसदी
शनवारा-जयस्तंभ 30000 50000 15 फीसदी
अंकिता टॉकीज रोड 40000 60000 10 फीसदी
जयस्तंभ से मंडी 34000 50000 15 फीसदी
सिंधी बस्ती रोड 25000 40000 15 फीसदी
राजपुरा गेट 20000 40000 10 फीसदी
इंदिरा कॉलोनी 10000 15000 15 फीसदी
((संभावित प्रस्तावित दरें, अंतिम निर्णय मूल्यांकन समिति के बाद))
नई गाइड लाइन
2014-15 की गाइड लाइन हो रही तैयार, 3 फरवरी को होगी जिला मूल्यांकन समिति की बैठक