पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम विभाग को मिला टारगेट, रसूखदार जमा नहीं कर रहे उपकर

श्रम विभाग को मिला टारगेट, रसूखदार जमा नहीं कर रहे उपकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
शहर में आए दिन नई कॉलोनियां पनप रहीं हैं। लेकिन रसूखदार और ठेकेदार श्रम विभाग को उपकर की राशि जमा नहीं कर रहे हैं। हालांकि विभाग ने 100 दिन की कार्ययोजना के तहत 25 लाख रुपए लक्ष्य के एवज में 16.95 लाख रुपए अब तक वसूल लिए हैं। लेकिन अप्रैल तक विभाग को वार्षिक टारगेट 2 करोड़ रुपए वसूलने का काम पूरा करना है।
सरकारी और निजी संस्था, ठेकेदारों द्वारा नए निर्माण कार्य पर श्रम विभाग को एक फीसदी उपकर जमा कराने का प्रावधान है। शहर में पहले ही कट चुकी और अब कट रही कॉलोनियों में डेवलपमेंट से पहले यह उपकर जमा कराना होता है। लेकिन अपनी धाक का फायदा उठाकर कुछ रसूखदार और कॉलोनाइजर राशि जमा नहीं कर रहे हैं।



विकास पर खर्च होती है उपकर की राशि

॥नई कॉलोनी का डेवलपमेंट करने, भवन निर्माण पर उपकर जमा करना जरूरी होता है। जिन्होंने राशि जमा नहीं कराई है, नोटिस जारी कर राशि वसूली जाएगी।ø

-जी स्वामी, श्रम पदाधिकारी, बुरहानपुर

उपकर से मिली राशि विकास व मजदूर वर्ग के उत्थान पर खर्च की जाती है। लेकिन वसूलने में विभाग को खासी मशक्कत करना पड़ रही है। विभाग को हाल में ब्राह्मण समाज ने २.५ लाख व तुलसी सरोवर कॉलोनी ने 9 लाख रुपए का उपकर जमा कराया है। जबकि कुछ कॉलोनाइजर उपकर जमा करने में कोताही बरत रहे हैं।