आओ बनाएं मप्र पर प्रदर्शनी
बुरहानपुर. शासकीय सुभाष उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर ‘आओ बनाएं मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। इसमें कृषि कर्मण अवार्ड, लोक सेवा गारंटी पुरस्कार, इंदिरा आवास, मुख्यमंत्री आवास, जल संरक्षण, स्कूल डेस, लाड़ली लक्ष्मी योजना, छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, अन्नपूर्णा योजना, अटल ज्योति अभियान के फ्लैक्स लगाए गए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, विधायक अर्चना चिटनीस, विधायक राजेंद्र दादु, कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नागरिकों ने भी प्रदर्शनी को सराहा।