पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापमं घोटाला : सीबीआई जांच के लिए सीएम को सद्बुद्धि दो

व्यापमं घोटाला : सीबीआई जांच के लिए सीएम को सद्बुद्धि दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। शाम 6 बजे कमल तिराहा से पार्टी के कार्यकर्ता गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां सभी ने कहा घोटाले की सीबीआई जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सद्बुद्धि दो बापूजी। जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने कहा व्यापमं घोटाले से प्रदेश के हजारों होनहारों का भविष्य चौपट हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इसमें लिप्त भाजपा नेता और अफसरों को बचाने में लगे हुए हैं। वे घोटाले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को सजा दिलवाते हैं तो ही सही मायनों में बच्चों के मामा कहलाएंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतिसिंह राठौर, महासचिव उबेद शेख, प्रवक्ता अजय उदासीन, हनीफ खान, प्रदीप चंदन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।