पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ञ्चविहिप बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

ञ्चविहिप-बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - बुरहानपुर
गुरुवार को लोनी के रावेर रोड से लालबाग पुलिस ने ३ वाहनों से 7 बैल जब्त किए। वाहन सहित बैल लालबाग थाने लाए गए। तीनों ड्राइवर व एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने गोवंश प्रतिशोध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। बताते हैं बैल वध के लिए महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे। जानकारी अनुसार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के बीच अलग-अलग समय पर ३ वाहन रोके। इनमें बैल भरे थे। ड्राइवरों से पूछताछ में पता चला वे 10 से 20 दिन पुरानी पर्ची पर बैल महाराष्ट्र ले जा रहे थे। सूचना मिलने पर लालबाग पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन व बैल जब्त किए। आलमगंज निवासी अनिल भागवत महाजन वाहन एमपी-41 एलए-1230 में 2 बैल, योगेश अशोक शुक्ला एमपी-09 एलसी-0573 में 2 बैल व लोधीपुरा का प्रशांत सुरेश महाजन, जीतेंद्र ईश्वर पाटील एमपी-12 एलए-0356 में 3 बैल लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे।



३ वाहनों से 7 बैल जब्त, वध के लिए ले जा रहे थे महाराष्ट्र