ट्रांसफार्मर पर गिरी बिजली
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
गीता मंदिर के समीप बुधवार सुबह ६ बजे ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। इससे वह फेल हो गया। ट्रांसफार्मर का लाइटिंग अरेस्टर खराब होने से यह समस्या हुई। नतीजतन आसपास के क्षेत्रों की बिजली बंद हो गई। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत आई। बिजली बंद होने से पानी की समस्या भी खड़ी हो गई और छत तक पानी नहीं पहुंच पाया। इससे कई घरों में टंकियां खाली रह गईं। दोपहर 12.30 बजे लाइट आई तब राहत मिली।
इन इलाकों के लोग परेशान-गीता मंदिर, मित्र निवास रोड, रंगोली के आसपास का क्षेत्र, फव्वारा चौक आदि।
अन्य ट्रांसफार्मर से जोड़कर की चालू बिजली -एचटी लाइन प्रभारी महेंद्र मईड़ा ने बताया बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फेल हो गया था। इससे बिजली बंद हो गई। लोगों की दिक्कत को देखते हुए अन्य ट्रांसफार्मर से जोड़कर इसे चालू किया।
लाइटिंग अरेस्टर बचाता ट्रांसफार्मर को
ट्रांसफार्मर में करंट का फ्लो रहता है। यह लगातार प्रवाहित होता है। ऐसे में सभी ट्रांसफार्मर में लाइटिंग अरेस्टर होना जरूरी है। ताकि बिजली गिरने पर इसके जरिए यह जमीन में पहुंच जाए। ट्रांसफार्मर में यह टॉप पर लगा रहता है।
ट्रांसफार्मर की मरम्मत करता कर्मचारी।