पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व का नुकसान, रोजगार के लाले

राजस्व का नुकसान, रोजगार के लाले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
अनाज मंडी बंद रहने से रोज 2 से 3 लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। तुलावटियों व हम्मालों को रोजगार के लाले हैं। व्यापारियों के खरीदी नहीं करने से बुधवार को मंडी बंद रही। सभी 300 तुलावटी व हम्माल हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। जल्द मंडी नहीं खुली तो रोजी रोटी का संकट हो सकता है। गौरतलब है कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में संशोधन की मांग को लेकर व्यापारियों ने अनिश्चितकाल के लिए खरीदी बंद कर दी है।




मार्केट पर भी होगा असर

किसान उपज बेचने के बाद बाजार में खरीददारी करते हैं। यानी बाजार की अर्थव्यवस्था मंडी के कारोबार पर निर्भर है। मंडी जितने दिन बंद रहेगी बाजार पर उतना ही असर पड़ेगा। दि ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने बताया खाद्य सुरक्षा अधिनियम में संशोधन की मांग के लिए हम खरीदी नहीं कर रहे। इससे हमें भी नुकसान है। पर हम भी क्या करें, मजबूरी है। मिट्टी व नमी वाला माल खरीदेंगे तो हम ही फंसेंगे।

अधिनियम में संशोधन को लेकर खरीदी बंद होने से अनाज मंडी में कामकाज ठप