मावठा : तीन दिन में बदली तस्वीर
पेज दो के लिए
फोटो २२ जनवरी आरटीएम ५ व २
कैप्शन - रतलाम. सोमवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को झमाझम थी। मंगलवार को दिनभर बूंदाबांदी थी। देर रात से तेज बारिश शुरू हुई जो बुधवार सुबह १२ बजे तक रही। फसलों पर खासा असर रहा। गेहूं की फसल खेत में ही आड़ी हो गई। शिवपुर में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। देखें : पेज ६ / फोटो- राकेश पोरवाल/दशरथ सोलंकी।
रतलाम - यह नजारा परेड ग्राउंड का नहीं रेलवे प्लेटफॉर्म का है। निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म 2 पर बुधवार को आरपीएफ ने गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल की। बारिश के कारण रेलवे मैदान पर कीचड़ है। परेड कमांडर सीपी मिर्धा ने दोपहर 3 बजे रिहर्सल कराई।
रतलाम - इन दिनों न्यू रोड पर जाना खतरनाक है। आधी सड़क का काम अधूरा होने के कारण वहां पानी भर गया। जरा भी ध्यान चूके तो गंदे पानी में गिरना तय है। बुधवार को यहां गंदगी व पानी से वाहन निकले। कॉलेज के सामने भी ऐसी ही स्थिति थी। सड़क का आधा हिस्सा कीचड़-गंदगी से पटा था। देखें : पेज ६