पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैसे उखड़ गईं नई सड़केंजिला योजना समिति में प्रभारी मंत्री पारस जैन ने दिए कमेटी बनाने के निर्दे

कैसे उखड़ गईं नई सड़केंजिला योजना समिति में प्रभारी मंत्री पारस जैन ने दिए कमेटी बनाने के निर्देश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
करोड़ों की सड़कें चंद दिनों में उखडऩे का मामला बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में उठा। प्रभारी मंत्री पारस जैन ने कहा नई सड़कें उखड़ कैसे गईं? उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता जांचने के लिए एक समिति बनाने के निर्देश दिए। समिति अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करेगी।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार दोपहर 12.15 बजे बैठक शुरू हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़ ने करोड़ों की लागत से बनी सड़कें चंद दिनों में उखडऩे का मुद्दा उठाया। अन्य सदस्यों ने भी समर्थन किया। जिम्मेदार अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर राजीव दुबे को जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए। इसके पहले जिले के पर्यटन व विकास से संबंधित प्लानिंग प्रोजेक्टर पर दिखाई गई। 4 अप्रैल 201३ की बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
अलकापुरी रोड का मुद्दा भी उठा - अलकापुरी में गुणवत्ताहीन सड़क बनाने का मुद्दा भी प्रभारी मंत्री के सामने आया। बैठक के पहले क्षेत्र के नवीन हरारिया व मेहरबान सिंह आदि ने डामर रोड व नाली निर्माण की शिकायत की। बैठक में प्रभारी मंत्री ने निगमायुक्त सोमनाथ झारिया से सवाल किए। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया नए सिरे से रोड बनाने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।