पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड परीक्षा 15 फरवरी से

बीएड परीक्षा 15 फरवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - विक्रम विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षा की तारीख घोषित की। 15 फरवरी से 7 मार्च तक परीक्षा होगी। रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनजेमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज प्रशासक डॉ. उबेद अफजल ने बताया समय दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक रहेगा। अशासकीय शिक्षा महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल को होगी। इसके लिए 1 फरवरी से 3 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन होंगे। दस्तावेज का सत्यापन 1 फरवरी से 5 मार्च के बीच होगा।
सेमेस्टर के आवेदन 27 से- डॉ. अफजल ने बताया बीकॉम, बीएससी, बीए, बीएचएसी, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएचएसी के द्वितीय व षष्ठम सेमेस्टर के नियमित व एटीकेटी के परीक्षा आवेदन 27 जनवरी से जमा होंगे।