स्कूल के पास से हटाएं शराब दुकान
रतलाम - गांधीनगर स्थित मीराकुटी के पास देसी शराब दुकान रहवासियों के लिए परेशानी बनी हुई है। पार्षद धनवंती बंदोडिय़ा ने बताया शराब दुकान से 10 मीटर दूरी पर शासकीय स्कूल व मंदिर है। शराबियों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी होती है। पार्षद ने कलेक्टर राजीव दुबे से दुकान हटाने की मांग की।