विद्यार्थियों ने जानी रोबोटिक्स तकनीक
रतलाम - सृजन इंजीनियरिंग कॉलेज में आईआईटी गुवाहाटी की दो दिनी रोबोटिक्स वर्कशॉप शुरू हुई। विद्यार्थियों को कम्प्यूटर से जुड़े कोर्स व तकनीकी कार्यपद्धति की जानकारी दी गई। शुभारंभ डायरेक्टर शब्बीर डासन, शरद फाटक व प्राचार्य डॉ. डी.पी. जोशी ने किया। आईआईटी दिल्ली से आए रिसर्च इंजीनियर आदित्य जैन, प्रशांत सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर रोबोटिक्स की उपयोगिता से अवगत कराया। प्राचार्य ने बताया वर्कशॉप का समापन गुरुवार को होगा।
सृजन कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थी।