पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरतलाम. मकान की साइज से ज्यादा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण था। कोई टीन शेड डालकर कारोबार कर रहा था तो किसी ने जालियां लगाकर बगीचा ही बना लिया था। अतिक्रमण हटाओ मुहिम चली तो रोड दोगुना चौड़ा हो गया।
प्रशासन व नगर निगम ने बुधवार सुबह 10.30 बजे बाजना बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू की।
नजूल तहसीलदार संजय वाघमारे व नायब तहसीलदार अंजलि गुप्ता की मौजूदगी में अमले ने पुराने व नए बस स्टैंड से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए। पुराने बस स्टैंड से सागोद रोड की तरफ तो कई लोगों ने मकान से ज्यादा जगह पर जालियां व शेड लगाकर कब्जा कर रखा था।
अमला अमृतसागर तालाब की ओर बढ़ा और सरकारी जमीन पर रखी गुमटियां ढहाईं। मंगलवार को चांदनीचौक में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा हो गया था। आशंका जताई जा रही थी मुहिम थम जाएगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। सागोद रोड पर जालियां लगाकर किया अतिक्रमण हटाया । इनसेट : टीन शेड से 30 फीट से ज्यादा अतिक्रमण कर रखा था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.