- Hindi News
- आज रुक जाएगी बारिश, बढ़ेगी ठंडबढ़ सकता है तापमान ! डॉलर चना और गेहंू की फसल को नुकसान, उत्तरी भारत म
आज रुक जाएगी बारिश, बढ़ेगी ठंडबढ़ सकता है तापमान-!- डॉलर चना और गेहंू की फसल को नुकसान, उत्तरी भारत में कोहरे से अवध एक्सप्रेस देरी से चली
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
तीन दिन से बारिश से परेशान लोगों के लिए राहतभरी खबर है। बारिश गुरुवार को रुक जाएगी। बादल छंटने से ठंड और बढ़ेगी। तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है। पाला पडऩे से आंबा में 150 हेक्टेयर में डॉलर चना खराब होने की जानकारी कृषि विभाग उपसंचालक ने दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के निदेशक डी.पी. दुबे के मुताबिक प्रदेश में बादल बुधवार शाम से छंटना शुरू हो गए हैं। गुरुवार को मौसम साफ होगा। बादल छंटने से तापमान कम होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 1७.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मंगलवार से दो डिग्री कम है। इधर तीन दिन में १.22 इंच बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फसल खराब होने से किसान और गंदगी व कीचड़ से शहरवासी परेशान हैं। हालांकि बारिश के कारण कोहरे से राहत है। 15 दिन से जिस तरह कोहरा छाया था वैसा अब नहीं है। उत्तरी भारत में कोहरे के कारण बुधवार को मुजफ्फरपुर से आने वाली अवध एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 6.35 के स्थान पर रात करीब 9.30 बजे आई।
11 बजे की स्कूलों में छुट्टी, आज खुले रहेंगे
खराब मौसम के कारण प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा सुबह 11 बजे बाद की। स्कूल सुबह 9 बजे ही लग गए थे। उपस्थिति काफी कम रही। कलेक्टर राजीव दुबे ने बताया गुरुवार को स्कूल लगेंगे या नहीं इस बारे में डीईओ निर्णय लेंगे। डीईओ जे.के. शर्मा ने बताया छुट्टी सिर्फ बुधवार की थी। गुरुवार को स्कूल खुलेंगे।
डॉलर चना दागी, गेहूं की फसल खेतों में आड़ी
नामली में तेज बारिश के कारण डॉलर चना दागी हो गया। 15 दिन से कोहरे व पाले के कारण चने के फूल नष्ट हो रहे थे। बारिश से फूल गिर गए। नप उपाध्यक्ष तूफानसिंह सोनगरा ने बताया फसलों को काफी नुकसान हुआ है। शासन को तुरंत सर्वे करना चाहिए। पिपलौदा के माऊखेड़ी, धामेड़ी, रांकोदा, अयाना, शेरपुर, बोरखेड़ा में गेहूं की फसल आड़ी हो गई। किसान उपेंद्रसिंह, मदनलाल, जितेंद्र भट्ट, दिनेश मालवीय ने बताया चना, मैथी व सब्जियों को नुकसान हुआ है। अफीम व डालर चना प्रभावित हुआ है। गुलरीपाड़ा मंडी की डायरेक्टर सविता जयदीप भंवर, लीलाशंकर राठौड़, मोती बंजारा ने बताया फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। देर से बोई मटर भी खराब हो गई। प्रीतमनगर में खेतों में पानी भर गया। रत्तागिरी, सरवड़, झरखेड़ी, भीलखेड़ी में फसल खराब
हुई है। मलवासा, हतनारा, रींगनिया, सरवन में रात 12.30 से सुबह 5 बजे तक तेज बारिश हुई। गेहूं, टमाटर,
प्याज व कपास की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। कांग्रेस नेता कोदरसिंह सिंघाड़ा ने तुरंत सर्वे कराने की
मांग की है।
बुधवार को तेज बारिश के कारण सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। महीनों साफ नहीं होने वाली नालियों की गंदगी सड़क पर जमा हो गई। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। खेरादीवास सहित शहर के कई हिस्से में ऐसे हालात थे। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही।
नालियों की गंदगी सड़कों पर
जावरा रोड पर अंडरब्रिज का काम पूरी तरह रुक गया है। निर्माणाधीन अंडरब्रिज में पानी घुस गया। आसपास की मिट्टी सड़क किनारे धंस गई। कीचड़ हो गया। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल था। इसे सूखने में कम से कम 15 दिन लगेंगे। तब तक काम पूरी तरह बंद रहेगा।
अंडरब्रिज में पानी भरा, मिट्टी धंसी
गुलरीपाड़ा में गेहूं व चने की फसल प्रभावित हुई है।