पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी बदले

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी बदले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष बदलने के एक दिन बाद बुधवार को तीन ब्लॉक अध्यक्ष भी बदल दिए। संगठन महामंत्री रवि जोशी ने ये बदलाव 11 जनवरी को किया था। बुधवार को इसे सार्वजनिक किया। अब शहर में ब्लॉक-1 के अध्यक्ष मंसूरअली पटौदी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश पाटीदार ((हतनारा)) व मूंदड़ी ब्लॉक अध्यक्ष परसराम पारगी ((लालगुवाड़ी)) को बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद गुगालिया ने बताया लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से परिवर्तन किया है। शहर के ब्लॉक-2 के नए अध्यक्ष की घोषणा गुरुवार को हो सकती है। यहां नरेंद्र जोशी ((गुल्लू)) अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।



मंसूरअली पटौदी

परसराम पारगी

जगदीश पाटीदार