पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल चिकित्सालय की एक्स रे मशीन सात दिन से बंद

बाल चिकित्सालय की एक्स-रे मशीन सात दिन से बंद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
सात दिन से बाल चिकित्सालय में एक्स-रे मशीन बंद है। गुरुवार को मशीन का बेस टूटा था। इसके बाद से एक्स-रे नहीं हो रहे।
एक्सरे नहीं होने से बच्चों को जिला अस्पताल या निजी सेंटर जाना पड़ रहा था। सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने सोमवार को जिला अस्पताल से एक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन बाल चिकित्सालय भिजवाई थी। इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। एक्स-रे विभाग के जफर खान ने बताया तकनीकी त्रुटि के कारण पोर्टेबल मशीन से सही एक्स-रे नहीं हो रहे। सिविल सर्जन ने बताया भोपाल स्थित कंपनी को शिकायत भेजी है। इंजीनियर आने पर मशीन सुधरेगी।