निगम में किराये के संसाधन पर आपत्ति
रतलाम - नगर निगम संसाधनों से लैस है। बावजूद किराये के संसाधन का उपयोग किया जा रहा है। इससे निगम को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किराये के संसाधनों पर पाबंदी लगे। ये मांग भाजपा पार्षद दल सचेतक बलवीरसिंह सोढ़ी ने की। उन्होंने आरोप लगाया किराये के वाहन से पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ रही है।