- Hindi News
- राजीव रावत को लिया तो पार्टी छोड़ दूंगी अदितिकांग्रेस ! लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में लगे आरो
राजीव रावत को लिया तो पार्टी छोड़ दूंगी- अदितिकांग्रेस-!- लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में लगे आरोप-प्रत्यारोप
अगर राजीव रावत को वापस लिया तो मैं कांग्रेस छोड़ दूंगी। ये चेतावनी पार्षद अदिति दवेसर ने बुधवार शाम कांग्रेस की बैठक में दी।
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शांतिलाल पडिय़ार ने बैठक बुलवाई थी। कोर्ट तिराहा स्थित कार्यालय में जब खुर्शीद अनवर ने रावत को पार्टी में वापस लेने पर राय मांगी तो दवेसर ने साफ शब्दों में ना कह दिया।
अदिति दवेसर ने आरोप लगाया अधिकतर पार्षदों ने पार्टी के खिलाफ काम किया। इस पर पार्षद नाराज हो गए। मनोज दीक्षित ने कहा जब पार्षदों ने काम ही नहीं किया तो कांग्रेस को इतने वोट कैसे मिले। दवेसर की टिप्पणी से अनवर उखड़ गए। उन्होंने कहा- विधानसभा चुनाव में वोट पार्टी को मिले हैं। इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं मानें। उन्होंने कहा एक-दूसरे की बुराई करने में लगे रहे, तो लोकसभा में भी नुकसान होगा। पार्टी नहीं रही तो किसी की पूछ भी नहीं होगी।
बैठक में संबोधित करते खुर्शीद अनवर।