पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालीवाल के बगीचे में मारपीट, दो घायल

पालीवाल के बगीचे में मारपीट, दो घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम - बरगुंडों का वास के पीछे पालीवाल के बगीचे में बुधवार रात 9 बजे एक बुजुर्ग और एक युवक में मारपीट हो गई। घायल राजेश पिता कैलाश ((19)) नि. बरगुंडो का वास तथा जब्बार पिता जुम्माजी घोसी ((60)) नि. सुतारों का वास को परिजन जिला अस्पताल लाए। राजेश को इमरजेंसी तथा जब्बार को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया। सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया ने जिला अस्पताल में दोनों से पूछताछ की। माणकचौक थाने में दोनों घायलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।
राजेश ने बताया शराब पीने के बाद दोस्त चले गए थे और वह बगीचे में बैठा था। जब्बार ने बगीचे से जाने का कहा। थोड़ी देर रुकने का कहने पर मुझे पीट दिया। जब्बार ने बताया असामाजिक तत्व बगीचे में शराब पीते और जुआ खेलते हैं। राजेश और उसके साथी जुआ खेल रहे थे, मना करने पर पत्थर फेंके और मारपीट की।



घायल राजेश से पूछताछ करते सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया।

सर्जिकल वार्ड में भर्ती जब्बार घोसी