दो ट्रेनों से सूटकेस व पर्स चोरी
रतलाम - मुंबई से रतलाम आ रही दो ट्रेनों में चोरी हो गई। चोर रतलाम की एक महिला का पर्स व मुंबई के एक व्यक्ति का सूटकेस ले गए। जीआरपी के मुताबिक मुंबई-जयपुर ((१२९५५)) के कोच एस-७ में मुंबई निवासी धीरज गांधी रतलाम आ रहे थे। वडोदरा के पास मंगलवार रात १२.३० बजे चोर इनका सूटकेस ले गए। उसमें एक मिनी लैपटॉप, मोबाइल व कपड़े थे। दूसरी वारदात देहरादून एक्सप्रेस ((१९०१९)) की है। रतलाम की तेजानगर निवासी पूर्णिमा पति सी.एच. पांडेय रतलाम आ रही थीं। दाहोद के पास उनका पर्स चोरी हो गया। इसमें सोने की चेन, दो जोड़ी टाप्स, अंगूठी और पैंडल थे। चोरी गए माल की कीमत ९० हजार बताई है।