पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवध एक्सप्रेस के यात्रियों से रुपए वसूले

अवध एक्सप्रेस के यात्रियों से रुपए वसूले

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
मुंबई से आने वाली अवध एक्सप्रेस में बुधवार को एक टीटीई ने कुछ यात्रियों को धमकाकर रुपए वसूले।
सूत्रों के मुताबिक सुबह दाहोद से रतलाम के बीच कोच एस-13 व एस-14 में एक टीटीई ने चैकिंग के दौरान कुछ यात्रियों से हजार रुपए लिए और रसीद रतलाम में देने का कहा। ट्रेन के रतलाम पहुंचने पर यात्री रसीद के लिए टीटीई को तलाशते रहे। ट्रेन चैक कर रहे टीटीई से भी यात्रियों ने शिकायत की। उन्होंने बताया फोटो आईडी गलत होने का हवाला देकर टीटीई ने एक-एक हजार रुपए लिए थे। वे टीटीई की शिकायत करना चाहते थे लेकिन ट्रेन का समय हो गया तो यात्री रवाना हो गए। पीआरओ प्रदीप शर्मा ने बताया अगर कोई रेलवे कर्मचारी अवैधानिक रुपए लेता है तो शिकायत स्टेशन अधीक्षक के पास की जा सकती है। बुधवार को कोई शिकायत नहीं हुई।