- Hindi News
- 24 घंटे में मिलेगी निगम से एनओसीनई व्यवस्था : आवेदन के अगले दिन एनओसी जारी करने के आदेश
24 घंटे में मिलेगी निगम से एनओसीनई व्यवस्था : आवेदन के अगले दिन एनओसी जारी करने के आदेश
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
नगर निगम ने एनओसी देने की व्यवस्था में फिर बदलाव किया है। अब आवेदन करने के 24 घंटे में एनओसी मिल जाएगी।
निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने गुरुवार दोपहर इस संबंध में निर्देश दिए। एनओसी की रसीद में गड़बड़ी उजागर होने पर व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। कमीशनबाजी और लेन-देन पर रोक लगाने के लिए और भी कदम उठाए हैं। इनमें 5 हजार या इससे ज्यादा राशि का भुगतान बैंक ड्रॉफ्ट व चेक से, दस्तावेज लेखक व दलालों को कार्यालय परिसर से बाहर रखने, एनओसी के लिए एकल खिड़की व्यवस्था आदि शामिल हैं। बावजूद नागरिकों को एनओसी, भवन निर्माण व नामांतरण के लिए परेशान होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके चलते गुरुवार को आयुक्त ने व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश दिए।
ये रहेगी नई व्यवस्था
न्यूनतम शुल्क लेकर स्टोर विभाग में धन्नालाल मईड़ा व कैलाश टेकवानी एनओसी व आवेदन फॉर्म मुहैया कराएंगे। निगम के सभी कर जमा करने के बाद एकल खिड़की पर सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे के दौरान आवेदन करना होगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच एकल खिड़की पर तैनात दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी प्रवीण तिवारी सभी विभागों से एनओसी लेंगे। एक दिन बाद एकल खिड़की से ही शाम 4 से 5.30 बजे तक एनओसी दी जाएगी।