मांगा ‘एक नोट, एक वोट’
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा ने मैदान संभाल लिया है। गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर भाजपा ने एक नोट, एक वोट अभियान शुरू किया। शहर के धानमंडी चौराहा स्थित रानी जी के मंदिर से जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन ने अभियान की शुरूआत की। उन्होंने हाथों में एक बॉक्स लेकर राहगीरों से एक नोट, एक वोट मांगा। सबसे पहले शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने बॉक्स में एक हजार का नोट डाला। रानी का मंदिर से गणेश देवरी तक प्रभारी मंत्री ने करीब आधे घंटे लोगों से मुलाकात कर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान महापौर शैलेंद्र डागा, जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने भी सहयोग मांगा।
प्रभारी मंत्री ने भाजपा के ‘एक नोट, एक वोट’ अभियान की शुरुआत की।