औपचारिक रहा सीसीओ का निरीक्षण
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
मुंबई से आए चीफ क्लेम ऑफिसर ((सीसीओ)) एच.एल. मीणा का गुरुवार को निरीक्षण औपचारिक रहा। उन्हें प्लेटफॉर्म 3 छोड़ कर सबकुछ ओके मिला। सीसीओ गुरुवार सुबह 10.30 बजे स्टेशन आए। सफाई का जायजा लेने के बाद पार्सल रूम, बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेंशन रूम का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म ३ के पास आरपीएफ थाने की ओर खड़े दोपहिया वाहन बाहर रखवाने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म 3 पर जर्जर फर्श ठीक करने के निर्देश दिए। उन्हें बताया कि गेज कन्वर्जन के साथ प्लेटफॉर्म ठीक हो जाएगा। तीन मिनट के निरीक्षण के बाद वे डीआरएम ऑफिस चले गए।
स्टेशन चमकेगा, समय दें- सीसीओ ने मीडिया से चर्चा में कहा कुछ समय दो, स्टेशन फाइव स्टार होटल की तरह चमकेगा। सभी प्लेटफॉर्म चमकेंगे। रतलाम में सफाई ठेका जल्द होगा। प्रयास कर रहे हैं। हर महीने निरीक्षण करेंगे। एस्कलेटर की सुविधा अगले महीने मिलेगी। वे शाम 7.50 बजे अवंतिका एक्सप्रेस से मुंबई रवाना हो गए।