पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप में फंसी थी पॉलीथिन

पाइप में फंसी थी पॉलीथिन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
हम्माल कॉलोनी के लोगों की समस्या का गुरुवार को समाधान हो गया। अब उन्हें नियमित पानी मिलेगा। ईश्वर नगर मेन रोड पर पाइप लाइन में पॉलीथिन फंस गई थी। यहां एक महीने से पानी की किल्लत थी।
हम्माल कॉलोनी में काफी समय से नलों में पानी नहीं आ रहा था। 200 से ज्यादा घरों के 800 रहवासी परेशान थे। भाजपा महिला मोर्चा दीनदयाल मंडल अध्यक्ष अनीता कटारा ने महापौर शैलेंद्र डागा से समस्या निदान की मांग की थी। जलप्रदाय विभाग ने बुधवार से ईश्वर नगर क्षेत्र में डेरा डाला। दो दिन की मशक्कत के बाद गुरुवार को कर्मचारियों ने परेशानी का कारण खोज लिया। उन्होंने ईश्वर नगर मेन रोड पर 6 इंच पाइप लाइन काटी तो होश उड़ गए। इसमें पॉलीथिन व कचरा फंसा था। अमले ने सफाई के बाद पाइप लाइन जोड़ दी। अब रहवासियों को नियमित पानी मिलेगा। केमिस्ट नीरज यादव के अनुसार पाइप लाइन में पॉलीथिन व कचरा निकला।
समस्या समाधान के लिए एक फिटर व दो लेबर की मदद से तीन गड्ढे खोदे लेकिन सफलता नहीं मिली। चौथी बार गड्ढा खोदने पर चोक पाइप लाइन मिल गई। पॉलीथिन निकाली। जलकार्य समिति प्रभारी पवन सोमानी ने बताया हम्माल कॉलोनी की समस्या का टीम भेजकर समाधान कराया।



ईश्वरनगर मेन रोड पर पाइप लाइन दुरुस्त करता अमला।