- Hindi News
- एटीकेटी से असंतुष्ट छात्राओं ने की फिर मूल्यांकन की मांगकुलसचिव को भेजा पत्र
एटीकेटी से असंतुष्ट छात्राओं ने की फिर मूल्यांकन की मांगकुलसचिव को भेजा पत्र
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
बीकॉम फस्र्ट सेमेस्टर परीक्षा में 366 में से 180 छात्राओं को बहीखाता व लेखाकर्म में एटीकेटी आई है। असंतुष्ट छात्राओं ने विक्रम विवि के कुलसचिव को पत्र भेजकर फिर से मूल्यांकन की मांग की। मूल्यांकन नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गल्र्स कॉलेज की पूनम चौहान, चंचल मेहता, रुचि चौपड़ा व उन्नति सेठिया ने बताया जिन छात्राओं को एटीकेटी आई है, वे 12वीं में 70-85 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुई हैं। स्पष्ट है परीक्षकों ने मूल्यांकन ठीक से नहीं किया। अत: फिर से मूल्यांकन किया जाए।
90 दिन बाद हो परीक्षा- छात्राओं ने बताया अकादमिक कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर परीक्षा 90 दिन बाद होनी चाहिए। विवि तय समय से पहले परीक्षा ले रहा है। इसलिए पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती। अगली परीक्षा 90 दिन बाद ही ली जाए।