पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडियां बंद रहने से बढ़ सकतीहै महंगाई

मंडियां बंद रहने से बढ़ सकतीहै महंगाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
मंडी बंद होने से प्लांटों में सोयाबीन व दलहन की सप्लाई रुक गई है। इससे आगामी दिनों में दलहन व तेल के दाम में तेजी आ सकती है। थोक व्यापारियों का भी मानना है कि मंडियां लंबे समय तक बंद रहने से दाम बढ़ सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के विरोध में व्यापारियों के खरीदी नहीं करने से अनाज मंडी गुरुवार
को भी बंद रही। इससे व्यापारी, हम्माल, तुलावटी सहित मंडी कर्मचारी फुरसत में नजर आए।
दलहन व तेल के भाव पर पड़ेगा असर
थोक किराना व्यापारी संघ के प्रचार सचिव संजय पारख ने बताया अभी दाम पर असर नहीं हुआ। प्रदेश की सभी मंडियां बंद हैं। ऐसे में प्लांटों में सप्लाई प्रभावित है। इससे आगामी दिनों में दाल, मिर्च, धनिया, बेसन सहित अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ सकते हैं।
चर्चा जारी
मंडी बोर्ड के एमडी महेंद्र ज्ञानी ने बताया खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में संशोधन के चलते व्यापारी खरीदी नहीं कर रहे। इससे मंडियां बंद हैं। राज्य शासन से चर्चा चल रही है। एक-दो दिन में हल निकलने की उम्मीद है। प्रदेश के सभी मंडी सचिवों को भी व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें समझाइश के निर्देश दिए हैं।