- Hindi News
- 133 दिन में सम्मेलन, एजेंडे से महत्वपूर्ण मुद्दे गायब
133 दिन में सम्मेलन, एजेंडे से महत्वपूर्ण मुद्दे गायब
निगम में सम्मेलन की उल्टी गिनती शुरू
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
नगर निगम में 60 दिन में होने वाला साधारण सम्मेलन 133 दिन बाद 30 जनवरी को होगा। इसके एजेंडे से महत्वपूर्ण मुद्दे गायब हैं। इससे पक्ष-विपक्ष के पार्षदों में नाराजगी है।
एजेंडा मिलने के बाद साधारण सम्मेलन के लिए 30 जनवरी की तारीख तय हुई है। इसके साथ सम्मेलन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसका एजेंडा पार्षदों को रास नहीं आ रहा। उनका तर्क है कि इसमें जनहित व भ्रष्टाचार के मुद्दों की अनदेखी की गई है। अधिकांश पार्षद सामान्य चर्चा के दौरान ये मुद्दे उठाने की रणनीति बना रहे है।
निगम में एमआईसी की तैयारी- निगम सम्मेलन से पहले एमआईसी होगी। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। महापौर शैलेंद्र डागा व आयुक्त सोमनाथ झारिया ने 4 अहम मुद्दों पर शुक्रवार को एमआईसी बुलाने के संकेत दिए। एजेंडा तैयार नहीं होने से इसके शनिवार तक टलने के आसार हैं।