पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर से गांव की दूरी मिटाती है एनएसएस

शहर से गांव की दूरी मिटाती है एनएसएस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
राष्ट्रीय सेवा योजना गांव व शहर की दूरी खत्म करती है। विद्यार्थियों को गांव की जीवनशैली, संस्कृति सीखने व समझने का मौका देता है। यह बात बिबड़ौद में कन्या महाविद्यालय के रासेयो शिविर में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आर.के. कटारे ने कही। शिविर का समापन शुक्रवार को होगा। सहायक प्राध्यापक डॉ. मीना सिसौदिया ने खाद्य संरक्षण के महत्व व तरीके बताए। डॉ. माणिक डांगे ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए। प्रश्नमंच स्पर्धा में छात्राओं के साथ ग्रामीण महिलाओं ने भी भाग लिया। नवचेतना प्रशिक्षण के तहत डॉ. डांगे व डॉ. अनिल चौधरी ने ध्यान व योग प्रशिक्षण दिया।
रोजगार मूलक प्रशिक्षण दिया - शिविर में रानू जैन ने स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण दिया। पेपर बैग, गिफ्ट पाउच बनाने के तरीके बताए। डॉ. जैन ने रक्त अल्पता के कारण, लक्षण व उसे दूर करने के उपाय बताए। डॉ. स्नेहा पंडित ने राष्ट्रीय सेवा योजना गान का प्रशिक्षण दिया। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. चेतन्य खंडेलवाल ने हड्डी व डॉ. खुशबू गादिया ने दंत रोगियों का परीक्षण किया। रोटरी क्लब ने दवा बांटी। संचालन प्रो. निलोफर खामोशी ने किया। आभार डॉ. अनामिका सारस्वत ने माना।