- Hindi News
- मैपिंग के बाद भी गलतियांट्रिपल एस एम आईडी
मैपिंग के बाद भी गलतियांट्रिपल एस एम आईडी
सिटी रिपोर्टर - रतलाम
एसएसएस एम आईडी की मैपिंग स्कूल संचालकों ने इंटरनेट पर अपलोड कर दी है। बावजूद सूची में बच्चों के नाम और जाति में गड़बड़ हैं।
समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की सर्वे
सूची में डाटा अपलोड करते समय सावधानी नहीं बरती। नतीजतन किसी का नाम गलत
दर्ज हो गया तो किसी की जाति। अगर
किसी विद्यार्थी का नाम रमेश है तो सूची
में राकेश कर दिया गया है। इसी तरह
जावेद की जाति वासुदेव हो गई है। इन
गड़बडिय़ों से लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है। गड़बड़ी एक-दो में नहीं बल्कि हर वार्ड
की सूचियों में है।
मैपिंग निजी स्कूल संचालकों को करवाना थी। उन्होंने जल्दबाजी में एजुकेशन पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए पूरी जानकारी अपलोड करवा दी। समस्या यह है कि अब
गलत जानकारी को सुधारा नहीं जा सकता। स्कूल संचालकों की परेशानी यह है कि पोर्टल पर की गई मैपिंग में जानकारी अलग और रजिस्टर में अलग है।
रमेश की जगह राकेश का नाम, जावेद की जाति कर दी वासुदेव
शुरू से ही हो रही गलती
सर्वे सूची में गलती शुरुआत से है। पहले सर्वे सूची का डाटा अपलोड करने के दौरान नाम, जाति और पिता का नाम गलत डाला गया। जब शिक्षा विभाग ने जल्दी आईडी उपलब्ध कराने का दबाव डाला तो लापरवाहीपूर्वक डाटा एकत्र कर मैपिंग कर दी।
त्रुटि सुधारी जाएगी
॥मैपिंग में बच्चों के नाम व जाति में गड़बड़ी की त्रुटि सुधारी जाएगी। फिलहाल सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं है। अगले माह सॉफ्टवेयर आएगा। इसके बाद गलती सुधारी जाएगी।ञ्जञ्ज
सी.एल. सालित्रा,
एपीसी- राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन