पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिकायतों के समाधान के लिए खोली गई सीएम हेल्पलाइन में शिकायत तो नहीं पहुंच रही, लेकिन लोगों के मोबाइल का बैलेंस जरूर उड़ रहा है। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है। हेल्पलाइन पर कॉल करने पर शिकायत भी दर्ज नहीं हुई और बैलेंस भी कम हो गया।
ये है सीएम हेल्पलाइन
लोगों की समस्या सुनने के लिए सीएम शिवराजसिंह चौहान ने हेल्पलाइन शुरू की है। भोपाल स्थित इस हेल्पलाइन का नंबर 9009133322 है। इसमें कॉल करने पर शिकायत दर्ज की जाती है। यहां से संबंधित जिलों में भेजी जाती है ताकि निदान हो सके।
ये होना चाहिए
अन्य हेल्पलाइन की तरह सीएम हेल्पलाइन भी टोल फ्री होनी चाहिए। इससे कॉल मैच्योर होने अथवा नहीं होने पर शिकायतकर्ता को चार्ज नहीं लगेगा। इससे गरीबों को ज्यादा सहूलियत होगी।
10 मिनट में 9 रुपए कम हो गए
राशनकार्ड नहीं बनने की शिकायत के लिए धराड़ निवासी राजेंद्र चौहान ने हेल्पलाइन पर कॉल किया। करीब 10 मिनट तक कॉल प्रतीक्षा में रही। इसके बाद डिस्कनेक्ट हो गई। मोबाइल का बैलेंस देखा तो 9 रुपए कम थे। चौहान ने तीन बार कॉल किया लेकिन शिकायत दर्ज नहीं हो पाई।
20 रुपए का बैलेंस कम
अतिक्रमण की शिकायत के लिए कसारा बाजार निवासी प्रदीप कसेरा ने कॉल किया। इनका कॉल भी 10 मिनट तक प्रतीक्षा में रहा। दोबारा कॉल करने पर भी शिकायत दर्ज नहीं हुई और 20 रुपए बैलेंस से कट गए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.